Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 10 at 21.11.55

फरीदाबाद-पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने ‘साईकिल’ चलाकर किया प्रदर्शन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तामरधवज साहू,प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा व पूर्वमंत्री किरण चौधरी के आह्वान पर महंगाई व पैट्रोल डीजल की बढती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने साईकिल चलाकर अनोखा प्रदर्शन किया | कांग्रेसियों ने 60 फुट जवाहर कालोनी से यह साईकिल यात्रा शुरू की,जो कि प्याली चौक पर समाप्त हुई | इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया | इस दौरान ललित भड़ाना ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की लचर नीतियों से त्रस्त आ चुकी जनता को सरकार लगातार झटके पर झटका दे रही है | ऐसी विषम परिस्थिति में दुनिया की किसी भी सरकार ने अपनी जनता पर इतने अत्याचार नहीं किए होंगे | आपदा में अवसर ढूंढने वाली इस अकर्मण्य सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को आपदा में डाल दिया है | एक तरफ अर्थव्यवस्था चरमरा रही है,दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं,जिसके चलते रसोई गैस सिलेंडर,मकान निर्माण सामग्री, खाद्य वस्तुओं,तेल,दूध,चीनी, दालें,आटो,सब्जियां,फल आदि सभी महंगे हो गए है | भड़ाना ने कहा कि देश को एक नाकाम, नाकारा,नासमझ सरकार का बोझ ढोते हुए आज 7 साल हो गए हैं | देश भुगत रहा है क्योंकि 7 साल में बेरोजगारी 11.3 प्रतिशत हो गई | कई प्रांतों में पेट्रोल 100 और सरसो का तेल 200 रुपये पार कर चुका है | ये 73 साल में देश की सबसे कमजोर सरकार साबित हुई है | भाजपा सरकार किस कदर देश की गरीब जनता को लूटने पर आमादा है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है,इस साल पेट्रोल व डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड 44 बार वृद्धि होना | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुप्रबंधन की वजह से ही आज कोरोना महामारी हम भारतवासियों पर कहर बरपा रही है,इस सरकार की नाकामी के कारण लाखों लोगों को जान तक गवानी पड़ी है | इन सब के बावजूद जनता से माफी मांगने की बजाय यह सरकार आम जनता को भयावह महंगाई की आग में झुलसाने का शर्मनाक काम कर रही है | ललित भड़ाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही अन्याय और अत्याचार के खिलाफ देशवासियों की लड़ाई लड़ी है | आज जब हमारे देश पर एक बेहद ही कमजोर सरकार का शासन है,इस मुश्किल वक्त में भी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ न्याय की लड़ाई लड़ रही है | इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता अनीशपाल, राजकुमार यादव,सरफुदीन, कमल,तरूण,उत्तम गोयल, सतपाल गुप्ता,शिव अवधेश आदि मौजूद थे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *