Breaking News

मिठौरा में भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी ने लहराया जीत का परचम

$ जश्न में डूबे भाजपाई , निकाला विजय जुलूस ।

$ एक मत हुआ अवैध ।

महराजगंज विकास खण्ड मिठौरा में शनिवार को सम्पन्न हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी पत्नी रामहरख गुप्ता को 64 मत मिले । जबकि निर्दल प्रत्याशी रणजीत सिंह पुत्र धीरेन्द्र बहादुर सिंह को मात्र 48 मतों से ही संतोष करना पड़ा । जबकि 1 मत अवैध पड़ा ।
बताते चलें कि जीत के उपरान्त भाजपा से जीतीं ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी पत्नी रामहरख गुप्ता निवासी सिन्दुरिया को एआरओ राहुलदेव भट्ट ने जीत का प्रमाण पत्र देते हुए अपनी शुभकामना व्यक्त किया । यहाँ बता दें कि इसके पूर्व रामहरख गुप्ता ने भाजपा से सन् 2001 से 2005 तक मिठौरा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी सम्भाला था । इस बार उर्मिला देवी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में 16 मतों के अंतर से जीत हासिल करके भाजपा का परचम लहरा दिया है । जिससे क्षेत्र के भाजपाईयों में अपार की लहर है ।IMG 20210710 WA0001

बताते चलें कि उनकी जीत पर भाजपा सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी , सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया , ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी उर्फ़ राजाबाबू , भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल , अमरेन्द्र मणि पाण्डेय , राजेश सिंह , रमेश पटेल , विनोद पटेल , ऋषिकेश पटेल , मनोज कुमार पटेल , अशोक विश्वकर्मा , विनोद जायसवाल , सन्तमुनि त्रिपाठी , प्रवीण कुमार पाण्डेय , कृष्ण बिहारी पाठक , जन्त्री मद्धेशिया , दिनेश चन्द मिश्र , अशोक कुमार मिश्रा , संतराज प्रजापति , कन्हैया गुप्ता , दीनदयाल सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया है ।

Ibn 24×7 न्यूज़ (महराजगंज)

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *