Breaking News

बड़हलगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बड़हलगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिये भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजीव पाण्डेय, निर्दलीय उम्मीदवार राम अशीष राय व तीसरे उम्मीदवार श्रीमती सुनीता तिवारी पत्नी श्रीनाथ तिवारी द्धारा नामांकन दाखिल किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पंकज गुप्ता, कोतवाल मनोज राय की देखरेख मे भारी पुलिस फोर्स तैनात रही एआरओ मुजीबउर रहमान ने बताया कि जांच मे तीनो उम्मीदवारो के पर्चे वैद्ध पाये गये। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 11बजे से 03 बजे तक पर्चा वापसी का समय हैं। उसके बाद ही उम्मीदवारों की संख्या स्पष्ट हो पायेगी। भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजीव पाण्डेय के नामांकन मे भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने नामांकन स्थल से 100 मीटर दूर बैरियर लगाकर वाहनो व भीड़ को रोक रही थी। कि इस बीच कुछ उत्साहित कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे। तब पुलिस ने इन्हें तितर बितर करने के लिए लाठी भाजी। उसके बाद प्रत्याशी व समर्थक ही नामांकन स्थल पर प्रवेश किए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *