Breaking News

ग्रामीण पत्रकार पर हुआ हमला

महाराजगंज चौक थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सभा परसौनी में रहने वाले स्टार पब्लिक न्यूज के पत्रकार पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला बोल दिया और लहूलुहान हालत में उनको छोड़ कर फरार हो गए ।

IMG 20210706 WA0001 बताते चलें कि चौक थाना अंतर्गत ग्राम सभा परसौनी में रहने वाले रईस आलम ग्रामीण पत्रकार हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों सहित विभिन्न गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं वह कल गांव में किसी मामले को लेकर खबर कवरेज करने के लिए गए थे जिसके वजह से कुछ दबंग उनसे रंजिश मानने लगे थे। दबंगों ने उनको रास्ते में रोक लिया और विवाद करने लगे और खबर ना चलाने की बात कह कर रईस आलम पर दबंगों ने लाठी, डंडों, से उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे ग्रामीण पत्रकार लहूलुहान होकर गिर पड़े। जिसकी सूचना पाकर चौक थाना इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह अपने मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और कुछ अपराधियों को पकड़ कर थाने लाये । जिसमें मेन मुजरिम फरार था प्रशासन के बड़ी मशक्कत के साथ मुख्य आरोपी धर दबोचा गया ।घटना के बाद से ग्रामीण पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया है।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *