Breaking News

सांसद रविकिशन ने हिन्दू युवा वाहिनी गोरखपुर महानगर की समिक्षा बैठक की।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला जी ने हिंदू युवा वाहिनी महानगर गोरखपुर के पदाधिकारियों का अपने सांसद कार्यालय पर समीक्षा बैठक किया इस कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद माननीय रवि किशन शुक्ला जी ने क्षेत्र के विकास के बारे में चर्चा किया इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया इसी क्रम ने राजा यादव ने अपने वार्ड में विकास के कुछ कार्य उनको बताया जैसे रानीडीह चौराहे पर एक सुलभ शौचालय,बगहा बीर बाबा मंदिर कि सुंदरीकरण के लिए उनसे प्रस्ताव रखा, साथ ही साथ अपने वार्ड के कुछ मोहल्ले में सांसद निधि से रोड के लिए बात कही माननीय सांसद जी ने आश्वासन दिया है कि इसमें से कुछ कार्य अवश्य पूरा करा लिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोरखपुर महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू महानगर संयोजक/ उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, संजय शिलांकुर,वीर सिंह सोनकर, अभय सिंह, कृष्ण सेवक श्रीवास्तव गुड्डन ,डॉ रत्नाकर सिंह ,चंद्र मोहन वर्मा,अश्वनी सिंह ,राजा यादव , रणवीर सिंह गोलू,मनोज गुप्ता ,संतोष यादव अभिनंदन पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *