Breaking News

जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार का संकल्प – वेद प्रकाश

29/06/2021
ब्यूरो अयोध्या – मुदस्सिर हुसैन
आईबीएन न्यूज़

✍️विधायक ने कन्या विवाह सहायता का प्रमाण पत्र सौपा

✍️श्रम विभाग ने रजिस्ट्रेशन व समाज कल्याण विभाग ने  पेन्शन प्रमाण पत्र जारी किया

अयोध्या – जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प जो प्रदेश सरकार ने लिया था वह फलीभूत होता दिखाई दे रहा है इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीण अंचलों में भी कैंप लगाकर बेरोजगारों को श्रम विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन व समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन तथा कन्या विवाह सहायता प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था की गई है उक्त उद्गार निर्भय सिंह इंटर कॉलेज कर्मा में श्रम विभाग वह समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में कैंप लगाकर प्रमाण पत्र देने का उद्देश्य यह है कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े विधायक ने कन्या विवाह सहायता का प्रमाण पत्र श्रम विभाग द्वारा बनाया गया प्रमाण पत्र व पेंशन प्रमाण पत्र  भी लाभार्थियों को सौंपा कन्या विवाह सहायता योजना अंतर्गत  ₹55000 की सहायता प्रत्येक लाभार्थी को दी गई है उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव में जाकर लाभार्थियों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं जिससे लोग इसका लाभ ले सके इस अवसर पर गन्ना समिति फैजाबाद के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह निर्भय सिंह इंटर कॉलेज कर्मा इंटर  के प्राचार्य अमित कुमार सिंह राजेश पाठक अरविंद सिंह दीपक सिंह उर्फ गब्बर मुन्ना दुबे प्रदीप सिंह सोनू सिंह ने भी प्रमाण पत्र वितरण में मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश गुप्ता का सहयोग किया।
।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *