Breaking News

नगर पंचायत शाही चेयरमैन रुखसाना तारिक की इलाज के दौरान इंतकाल

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

कस्बा शाही में दौड़ी शोक की लहर

बरेली फतेहगंज पश्चिमी।नगर पंचायत शाही की चेयरमैन रुखसाना ताहिर 75 बर्ष की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। उनके पुत्र अतहर हुसैन ने बताया कि उनका पिछले 2 माह से इलाज चल रहा था। उनको सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें बरेली के एक नामचीन निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहाँ हालत में सुधार नही होने पर डॉक्टरों ने अपने हाथ खड़े कर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया था,लेकिन वहां भी उनकी हालत में कोई सुधार नही हुआ आखिर आज मंगलबार को इलाज के दौरान आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। चेयरमैन रुखसाना ताहिर के इंतकाल की खबर सुनकर शाही कस्वा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिसने भी उनकी मौत की खबर सुनी वह उनके घर की तरफ दौड़ पड़ा,और उनकी मगफरत के लिए दुआ की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *