Breaking News

फरीदाबाद: देश -प्रदेश के मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों, सामाजिक संगठनों के हजारों नम आंखों ने दी स्व. रामचंद्र बैंदा को श्रद्धांजलि

देश -प्रदेश के मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों, सामाजिक संगठनों के हजारों नम आंखों ने दी स्व. रामचंद्र बैंदा को श्रद्धांजलि
फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा से तीन बाद सांसद रहे स्व. रामचंद्र बैंदा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल मैगपाई में किया गया। इस सभा में उत्तरी भारत के तमाम बड़े नेताओं सहित सभी राजनैतिक पार्टियों सहित सामाजिक धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने आज उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं रा’यसभा सांसद अनिल जैन, इनेलो के प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला, केंद्रीय रा’यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक करण दलाल, ललित नागर, श्रीमती सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, राजेंद्र सिंह बीसला, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया, राजेश नागर, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, सतबीर डागर, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला इनेलो अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, गोपीचंद गहलोत,महिला इनेलो अध्यक्ष जगजीत कौर,युवा इनेलो के प्रदेश महासचिव अजय भड़ाना, इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य रूपचंद लाम्बा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली, लखन बैनीवाल, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, जाट समाज के प्रधान एच.एस. मलिक, अधिवक्ता अश्वनी त्रिखा सहित 52 पाल के सरदारों, चौरासी पाल के लोगों ने पहुुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए अपने-अपने संबोधन में कहा कि फरीदाबाद ही नहीं अपितु उत्तरी भारत ने श्री बैंदा के रुप में एक किसान नेता खो दिया है|
जिसकी भरपाई होना असंभव है। उन्होंने कहा कि श्री बैंदा एक बड़े राजनेता के साथ-साथ सामाजिक कार्याे से जुड़े हुए आर्य समाजी प्रवृत्ति के थे और जो मन में होता था वह स्पष्ट बोल देते थे, चाहे किसी को बुरा लगे या अ‘छा। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थानी की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया सहित देश के विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, रा’यपालों के भी शोक संतप्त पत्रों को भी पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने स्व. बैंदा को एक कर्मठ, मेहनती व किसान नेता की संज्ञा देते हुए उनके निधन पर गहरा शोक जताया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा में दूर-दराज से आए सभी मौजिज लोगों का स्व. रामचंद्र बैंदा के पुत्र दयानंद बैंदा ने धन्यवाद किया।
 
रिपोर्ट बी.आर.मुराद ibn24x7news फरीदाबाद

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *