Breaking News

Exclusive: अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर

कार सवार पांच बुरी तरह घायल एक की हुई मौत

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

अयोध्या थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के फैजाबाद रायबरेली हाईवे के कुचेरा बाजार पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को जिम करके निजी कार से घर लौट रहे युवक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए तथा कार पर सवार पांचों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि आस पड़ोस के लोग दौड़ कर किसी तरह कार से लोगों को बाहर निकाला परिवार जनों को सूचना मिलते ही हाहाकार मच गया । दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस 112 घटनास्थल पहुंची तब तक परिवार के लोग घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला स्तर भिजवाया। दुर्घटना में घायल शोभित कुमार 19 वर्ष पुत्र शिव कुमार जयसवाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

 

वही अन्य घायलों मैं हैप्पी जायसवाल 20 वर्ष पुत्र राम अवतार जायसवाल ,आकाश का कसौधन 21 वर्ष उदित नारायण ,गोलू 18 वर्ष पुत्र गुड्डू कौशल ,अमन जयसवाल 19 वर्ष पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम सभा कुचेरा सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि डॉक्टर के अनुसार घायलों में हैप्पी जयसवाल की हालत गंभीर बनी हुई है शेष अन्य खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0009

डोली पर सवार होकर मायके से मुख्य मंदिर पहुंचीं मां भंडारी

जगह-जगह हुआ हवन-पूजन, विधि-विधान के साथ मंदिर में की गई स्थापना; हजारों श्रद्धालुओं ने लगाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *