Breaking News

समेत दबंगों ने ढहाया नवनिर्माण, मुकदमा दर्ज

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

इनायत नगर थाने से चंद कदम दूरी स्थित खाते की भूमि पर निर्माण करा रहे खातेदार के नवनिर्माण को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अपने साथियों के साथ मिलकर ढहा दिया है। घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने पीड़ित खातेदार की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना क्षेत्र के राजस्व गांव इनायत नगर स्थित गाटा संख्या 1348 देव प्रसाद पुत्र हौसला प्रसाद के नाम दर्ज। खातेदार का आरोपी उसके द्वारा मकान निर्माण किए जाने हेतु पहले से पक्की ईंटों की नींव बनाई गई थी। बृहस्पतिवार को खातेदार देव प्रसाद अपने पूर्व में निर्मित कराए गए नींव के ऊपर दिवाल निर्माण करा रहा था कि उनके गांव के प्रधान प्रतिनिधि भारत राम, विजय बहादुर, मुरलीधर, अंकित, आदित्य और भारतराम का बेटा मौके पर पहुंच गए थे

 

उन्होंने उनके निर्मित कराए गए दीवार को ढहा दिया और बिल्डिंग मैटेरियल को भी बिखेर कर नष्ट कर दिया। पीड़ित खातेदार की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध धारा 147, 504, 427, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *