Breaking News

पशु तस्करों द्वारा पशु ले जाने से रोकने पर तस्करों ने किया था पथराव घटनास्थल एडीजी जोन ने किया निरीक्षण।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। विगत रात्रि शाहपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा कॉलोनी में घूम रहे पशुओं को गौ तस्करों द्वारा  पकड़कर पिकअप  में ले जाने का प्रयास किया गया आसपास के लोगों को जानकारी होने पर उनके द्वारा शोर मचाते हुए विरोध किया गया इस पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा दु:साहसिक तरीके से विरोध कर रहे लोगों पर पत्थर फेंके गए और मौके का फायदा उठाकर वे भाग निकले कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में इस घटना की कुछ तस्वीरें कैद हुई हैं कुछ दिनों पूर्व भी शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाएं प्रकाश में आई थीं एडीजी जोन द्वारा इस घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जनता के लोगों से वार्ता की गई तथा पुलिस के अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की  शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए पूर्व में पशु तस्करी की घटनाओं में प्रकाश में आए अभियुक्तों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करने और इस प्रकार की पशु तस्करी की घटना में किसी गैंग के शामिल होने की संभावना को देखते हुए उसका पता लगाने हेतु निर्देशित किया गया. कॉलोनी के लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति भी आश्वस्त किया गया इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट राहुल भाटी क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह रहे मौजूद।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *