Breaking News

ज्यादातर रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए मंगलवार को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव निशान का आवंटन निर्वाचन अधिकारियों ने कर दिया। तीन ग्राम प्रधान, छह बीडीसी व 3576 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव होना है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के ज्यादातर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शुरू होगा। मतगणना 14 जून को सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होगी। मयाबाजार ब्लॉक में ग्राम पंचायत कनकपुर में प्रधान पद के लिए मुकाबला चार उम्मीदवारों के बीच है।

 

बीडीसी वार्ड संख्या 50 में तीन व वार्ड 52 में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। ग्राम पंचायत सदस्य के 477 पदों में 449 सीटों पर एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। दो-दो उम्मीदवार होने से 28 सीटों पर सीधा मुकाबला होगा। सोहावल ब्लॉक में ग्राम पंचायत गोड़वा व मजनावां में ग्राम पंचायत सदस्य के सात पदों के लिए चुनाव होना है। अन्य रिक्त सदस्य पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से सभी का निर्विरोध निर्वाचन होना है। मवई ब्लॉक की ग्राम पंचायत हुनहुना में प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। मवई में ग्राम पंचायत सदस्य के सभी रिक्त 110 पदों व रुदौली के 293 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। मिल्कीपुर ब्लॉक में 238 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

 

45 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। मसौधा ब्लॉक के रिक्त 361 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर 357 निर्विरोध एवं चार पदों के लिए एक भी उम्मीदवार के नामांकन न करने से ये पद फिर रिक्त रह गये हैं। मसौधा की क्षेत्र पंचायत सदस्य सरियावां प्रथम से अर्पिता सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुईं। तारुन ब्लॉक में ककरोली के बीडीसी सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद की 500 सीट पर निर्विरोध एवं 15 सीट पर चुनाव होना है।

 

ब्लॉक बीकापुर में प्रधान पद पर तीन उम्मीदवार व रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 423 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन व 16 सीटों पर चुनाव होगा। आठ पद नामांकन न होने से रिक्त रह गए हैं। अमानीगंज ब्लॉक की बकौली की बीडीसी सीट से तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। रिक्त सभी 190 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय है। पूराबाजार ब्लॉक में रिक्त 321 ग्राम पंचायत सदस्य में से 281 निर्विरोध, 21 सीट पर चुनाव एवं नामांकन न होने से 19 सीट रिक्त है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *