एमवीआई का तबादला, जिले को मिला नया एमवीआई
सरकार ने बड़े पैमाने पर एमवीआई का तबादला किया है। इस तबादला में जिले के तत्कालीन एमवीआई संजय कुमार टाइगर का भी नाम शामिल है। उन्हें मुजफ्फरपुर से किशनगंज भेजा गया है। वहीं गोपालगंज के एमवीआई दिव्य प्रकाश को मुजफ्फरपुर ट्रांसफर किया गया। इन्हें शिवहर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ज्ञात हो कि तत्कालीन एमवीआई संजय कुमार टाइगर का कार्यकाल जिले में तीन वर्षो से अधिक हो चुका था। इसके बाद से कयास लगायी जा रही थी कि इनका तबादला किया जा सकता है।
Tags बिहार
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …