Breaking News

निःस्वार्थ सेवा समिति के द्वारा आयोजित समारोह में कोरोना योद्धा हुए सम्मानित

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

गोसाईगंज अयोध्या कोरोना महामारी की दूसरी लहर में  कितने अपनों ने जान गवा दी तब भी हमारे समाज के लोग जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहे। लॉकडाउन में कोरोना वायरस के विरुद्ध अलग- अलग तरीके से लड़ रहे कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने के लिये समाजसेवी हनुमान सोनी द्वारा आज निस्वार्थ सेवा समिति के बैनर तले शगुन मैरिज हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  समिति के प्रबंधक समाजसेवी हनुमान सोनी अध्यक्ष अनिल जायसवाल सचिव रामनाथ गुप्ता ने डॉक्टर , नर्स , पत्रकार , सफाई कर्मचारी , पुलिस से जुड़े लोगों  को  कोरोना योद्धा सम्मान पत्र तथा अंग वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कोरोना योद्धाओं के सम्मान अवसर पर सभी को गर्व की अनुभूति कराने वाला रहा।  आयोजित सम्मान समारोह में नगर क्षेत्र के लगभग 30 डॉक्टर  अयोध्या जनपद के  पत्रकार व उपजा अयोध्या के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष  अजय श्रीवास्तव  मीडिया प्रभारी सुरजीत वर्मा  तहसील सदर अध्यक्ष सुशील सिंह  तेज बहादुर सिंह सूर्य नारायण विश्वकर्मा अशोक दूबे सहित लगभग 20 पत्रकार के साथ नर्स व नगर क्षेत्र के सफाई नायक को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।

 

इसी के साथ योगा टीचर को भी जो ऑक्सीजन देने का काम करने  वाले सोमदीप गुप्ता को भी सम्मानित किया गया । समाजसेवी हनुमान सोनी ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। लंबे लॉकडाउन के दौरान इस बीमारी से जंग जारी है। कोविड -19 संक्रमण को रोकने के लिए हमारे योद्धा डाक्टर , नर्स , पत्रकार सफाई कर्मचारी जुटे हैं। उनका योगदान सराहनीय है। ऐसे योद्धाओं को निस्वार्थ सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता व नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक का नमन है। इसलिए हम उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। इस दौरान नगर के गणमान्य बुजुर्ग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *