आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत
इलाहाबाद- मेजा थाना क्षेत्र के मदरहा गांव में शनिवार की रात खाना बनाते समय एक विवाहिता गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसे परिजनों ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की भोर उसकी मौत हो गयी।
मेजा थाना क्षेत्र के लक्षन का पूरा गांव निवासी कन्हईया लाल ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री का विवाह एक वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ उक्त थाना क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी महेश कुमार के साथ किया था। शनिवार की शाम खाना बनाते समय वह गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसे परिजनो ने नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की भोर उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि मृतका के कोई संतान नहीं है। वह दो भाई, चार बहन में दूसरे नम्बर की थी।
Check Also
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …