आग से झुलसी महिला की मौत
इलाहाबाद- करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर खाना बनाते समय गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसे बचाने में उसका पति भी झुलस गया। परिवार के लोगों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां शनिवार देर रात मौत हो गयी।
करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर मोहल्ला निवासी रूपेश निषाद की 27 वर्षीय पत्नी रूपा शनिवार की दोपहर खाना बनाते समय आग लगने से झुलस गयी। जिसे बचाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया। परिवार के लोगों ने दोनों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां शनिवार देर रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई सूदन पुत्र स्वर्गीय लालजी निवासी सदियापुर थाना करेली ने बताया कि उसके दो पुत्र, पति प्राइवेट काम करता है। मृतका तीन भाई में अकेली थी।
Check Also
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …