Breaking News

फायर करने बाले आरोपी प्रेमपाल राजपूत को पुलिस ने भेजा जेल

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फ़तेहगंज पश्चिमी- शनिवार देर रात गांब पिपरिया में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते मामूली बात को लेकर दो पक्षो में खूब लाठी,डंडे और ईंट पत्थर चलने द्वारा फायर झोकने से दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए थे।इस मामले में सोमवार को पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रेमपाल राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विदित हो कि गांव पिपरिया निवासी प्रेमपाल राजपूत शनिवार देर रात करीब नौ बजे स्थानीय क़स्बा से दावत खाकर लौट रहा था।जब वह गांव में पहुँचा तब एक महिला उसकी बाइक के चपेट में आकर चोटिल हो गयी।महिला के परिजनों को जब पता लगा तो वह प्रेमपाल को पीटने लगे।दोनो पक्ष पंचायत चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा रहे थे।इसलिये गाली गलौज मारपीट में बदल गयी। हल्का इंचार्ज संजीव सिंह के मुताबिक झगड़े में प्रेमपाल राजपूत ने अपने घर से लाइसेंसी दो नाली बंदूक लाकर फायर झोंक दिया।

 

जिससे गुप्तांग में गोली लगने से दूसरे पक्ष का सोनू कश्यप गंभीर घायल हो गया।पुलिस ने उसको जिला अस्पताल भेज दिया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घायल सोनू के पिता हरपाल के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमपाल राजपूत को सोमवार सुबह घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिस दो नाली बंदूक से फायर किया गया था पुलिस ने उस बन्दूक को जिंदा कारतूस सहित उसके घर से बरामद कर लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *