Breaking News

पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो पति ने किया जानलेवा हमला

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:पत्नी ने अपने पति से ससुराल जाने से इन्कार किया तो पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी आजमा खातून पर जानलेवा हमला कर दिया | जिसमें पति हजरत अली ने अपनी पत्नी को डेंड व किसी धारदार हथियार का प्रयोग करके पत्नी आजमा खातून को काफी गंभीर रूप से घायल कर दिया है | जिसका इलाज सेक्टर-28 स्थित शंकर नर्सिंग होम में हो रहा है | ये मामला इंद्रा कॉम्प्लेक्स की गली नंबर-9 का है | जिस समय ये मारपीट हुई थी उस समय पत्नी आजमा खातून के परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नही था,

जैसे ये शिकायत आजमा खातून के पिता अब्दुल खान को किसी ने फोन करके सूचना दी तो वह घर पहुंचे तो देखा कि उनकी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी | जिसको तुरंत अनन-फनन में आजमा खातून को शंकर नर्सिंग होम में भर्ती करवाया | अब आजमा खातून की हलत में कुछ सुधार है | जिसका मामला खेड़ी पुल थाना में दर्ज है | आजमा खातून ने पुलिस को बताया है कि 2020 में उनकी शादी बिहार निवासी हजरत अली के साथ हुई थी वह शादी करने के महीने कुछ बाद ही मारपीट व गलत-सलत आरोप लगाकर मुझे मारता था |

 

और गांव में कभी-कबार काम करने जाता था तो ये सब परेशानी देखकर मेरे पिता ने गांव से बुलाकर यहां काम पर किसी के पास लगा दिया पर वहां भी काम नही करता था और रात में घर आकर मुझे जान से मारने की धमकी देता था और शुक्रवार को जब देखा घर में कोई नही है तो मुझ पर हमला किया है पहले मेरा हाथ मोड़ा फिर बाल पकड़कर डंडे से मारने लगा उसके बाद किसी धारदार हथियार के प्रयोग से भी हमला किया है |

➡️ मेरा पति हजरत अली ने मुझे जान से मारने का पूरा प्रयास किया था अगर कोई आस पड़ोस के लोग नही आते तो वह मुझे जान से मार देता क्योंकि व हमला करते समय डंडे व धारदार हथियार का प्रयोग करके मुझे मारा है मेरे सर में गंभीर चोटें आई है जिसमें 15 टांके लगे हैं हाथ में फ्रैक्चर है मैं यही कहूंगी कि पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करे |-:आजमा खातून,पत्नी पीड़ित,

➡️हम घर पर नही था हम नमाज पढ़ने के लिए नजदीक में मस्जिद गए हुए थे जब वहां से आए तो बहुत लोग हमारे घर के पास खड़े थे तो हमको बताया कि आपके दामाद ने आपकी बेटी को बहुत मारा है जब हमने अपनी बेटी को देखा तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी जिसको हम तुंरत सेक्टर-28 शंकर नर्सिंग होम लेकर गए जहां डॉक्टरों ने तुंरत इलाज करना शुरू कर दिया | बस हमारा यही कहना है पुलिस इसको सही सजा दे |-: अब्दुल खान,पीडिता के पिता,|

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *