Breaking News

पटरंगा थाना क्षेत्र के पहलवान पुरवा गांव के पास नहर से बरामद हुआ शव

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

23/05/2021 मवई अयोध्या – पटरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने शारदा सहायक डबल नहर की झाड़ियों में ग्रामीणों ने एक नर कंकाल फंसा देखा ।घटना की सूचना पटरंगा पुलिस को दी गई सूचना के बाद हल्का दरोगा सुधीर कुमार, गुलाम रसूल ,आशीष यादव मौके पर गए काफी खोजबीन करने के पश्चात नरकंकाल को खोज निकाला।यह नर कंकाल पटरंगा थाना क्षेत्र के पहलवान पुरवा मजरे नूर पुर गांव के पास नहर की पटरी पर लगी जंगल जलेबी की शाखाओं में फंसी थी।पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है।इस घटना से आस पास के गांव के लोग दहसत में हो गये है

आखिर यह लाशें कहाँ से आती हैं यह यही की है या दूसरे जनपद की है क्योंकि इस तरह की घटनाएं आये दिन होती रहती हैं बहुतों की तो पहचान ही नही होती हैं पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर उनकी फाइल हमेशा के लिए बंद हो जाती हैं अगर जिसकी पहचान भी होती हैं तो स्थानीय शव निकलता है जो सड़ गल जाते है उन्ही की पहचान नही हो पाती हैं।हल्का दरोगा सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी और मैं अपनी टीम के साथ मौके पर जा कर देखा तो नर कंकाल झाड़ियों में फंसा था जिसको बाहर निकाल कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *