Breaking News

नगर परिषद (बनगवाँ) में किल कोरोना अभियान 3 प्रारंभ

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सड़कों, नालियों,की सफाई प्रारंभ

राजनगर क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद (बनगवाँ ) राजनगर के द्वारा परिषद क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइट का कॉलोनियों में तथा कंटेनमेंट जोन मे छिड़काव कराया जा रहा हैं। कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। नगर परिषद बनगवाँ (राजनगर) के इस कार्य से नगर परिषद क्षेत्र के सभी नागरिकों ने प्रसंता व्यक्त किया हैं। सैनिटाइजेशन और नगर की सफाई व्यवस्था के काम में लगे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया |

जो इस विपरीत घड़ी में क्षेत्र की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संक्रमण को रोकने के लिए लगातार नियमित रूप से नजर की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं। नगर परिषद (बनगवाँ) राजनगर द्वारा किल कोरोना अभियान 3 के तहत टीम गठित करके नगर परिषद क्षेत्र के सभी 15 वार्ड में अभियान प्रारंभ कर दिया है।

 

जिसमें प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक नागरिक के घर यह टीम जाकर उनके घर के सदस्यों की सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार,से संबंधित जानकारी लेगी तथा नागरिकों के पूर्व के रोगों की जानकारी लेगी। सभी नागरिकों को कोविड-19 के तहत प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश देगी तथा चिन्हित रोगियों को मेडिकल किट प्रदान की जाएगी।यह अभियान 7 मई 2021 से 25 मई 2021 तक चलेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *