Breaking News

ऑक्सीजन एजेंसियों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने किया निरीक्षण।

 

गोरखपुर। कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ऑक्सीजन एजेंसी पर सुरक्षा व्यवस्था की बराबर निगरानी करने के लिए पुलिस अधिकारियों को नजर बनाए रखने के लिए  चौकनी कर दिए हैं जिससे ऑक्सीजन एजेंसियां निडर और निर्भीक होकर ऑक्सीजन की उपलब्धता अस्पतालों को उपलब्ध करा सकें जिन अस्पतालों को जितना कोटा सुनिश्चित किया गया है उतना कोटा समय समय पर उपलब्ध कराते रहें जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों को सही समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके आज तड़के पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी जनपद में स्थित मोदी केमिकल गीडा ,आर के केमिकल गीडा बालाजी एजेंसी कैंट लहरी इंटरप्राइजेज बक्सीपुर लाइफ केयर एजेंसी कोतवाली जय मां मेडिकल एजेंसी सुमेर सागर  सहित  विभिन्न ऑक्सीजन एजेंसियों पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ऑक्सीजन की उपलब्धता को जाना तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन संक्रमित मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  कटिबद्ध है जिसका सहयोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी करते हुए अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रखा है उसी के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कोरोना मरीजों को बेह्तर ऑक्सीजन की उपलब्धता की जांच के बाद ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली फर्मो से कहा  कि ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होना चाहिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा सुनिश्चित किए गए कोटो के अनुसार ही अस्पतालों को ऑक्सीजन मुहैया कराएं जिससे सही समय पर कोरोना संक्रमित मरीज कि इलाज हो सके।  कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने के कारण प्रशासन की ओर से सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी कोविड संक्रमित व्यक्ति इलाज के अभाव में न रहे तथा सभी को बेहतर उपचार मिलना सुनिश्चित हो। वही हमारे संवाददाता ने जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन से टेलीफोन पर वार्ता किया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की क्या व्यवस्था है तो जिलाधिकारी ने बात टालते हुए कहा कि  प्राइवेट सहित सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था है वहां भर्ती करें होम आइसोलेशन में रहने वाले किसी को सिलेंडर नहीं दी जाएगी अब सवाल उठता है कि अस्पतालों में 800 बेड़ो की संख्या उपलब्ध है होम आइसोलेशन में 7000 से अधिक  मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं अगर इनकी स्थिति खराब होती है तो जिला  प्रशासन होम आइसोलेशन कोरोना मरीजों के लिए क्या व्यवस्था सुनिश्चित कराएगी। जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों को जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्राप्त हो सके और उनके जिंदगियों को बचाया जा सके।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *