Breaking News

सूर्यकुण्ड धाम पर समिति के मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के स्वस्थ एवं दीर्घायु के लिए विशेष आरती की गई।

 

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम में विशेष आरती का आयोजन किया गया कोविड-19 की ध्यान में रखते हुए सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाकर इस आरती के साक्षी बने। समिति के मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के अति शीघ्र स्वस्थ होने के लिये भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा विधिवत पूजन अर्चना किया  गया। समिति के मुख्य संरक्षक पूज्य महाराज जी  विगत कई दिनों से  कोरोना वैश्विक महामारी से संक्रमित हैं  समिति का प्रत्येक सदस्य इस विशेष महाआरती के माध्यम से  ईश्वर से यह प्रार्थना करता है कि  संरक्षक पूज्य महाराज जी  को जल्द से जल्द  स्वस्थ हो एवं प्रदेश का विकास कार्य  एवं  नेतृत्वकर्ता पूर्व की तरह  हम सभी के बीच में आकर पूरे प्रदेश का नेतृत्व करें। और साथ ही यह भी कामना की गई कि पूरे विश्व में फैले हुए वैश्विक महामारी से जल्द से जल्द ईश्वर पूरे समाज को निजात दिलाएं वसुदेव कुटुंबकम की परंपरा के अंतर्गत पूरा विश्व एक परिवार है और हम सभी उस परिवार के सदस्य हैं इसलिए हमारी प्राथमिकता पूरे विश्व को देखते हुए जल्द से जल्द इस महामारी से निजात मिले ऐसी कामना करते हुए विशेष आरती की गई। समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया कि सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा शुरू किए गए सरोवर की सफाई अभियान यह महाआरती का आयोजन हमारे परम पूज्य सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों में शुरू की गई जो आज भी निरंतर जारी है उन्होंने कहा कि क्षेत्रों के लोगों का भी दायित्व बनता है कि इस कार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ताकि कार्य की गति रुकने न पाए। नदियों और सरोवर हमारी जीवन रेखा है और इनकी पवित्रता बनाए रखना हर हिंदू का धर्म है। उन्होंने कहा कि काशी के तर्ज पर शुरू की गई इस महा अभियान का यह 269 वां महाआरती की गई। विगत 2016 से शुरू की गई आरती का आयोजन निरंतर जारी है। उन्होंने ने कहा कि सूर्यकुण्ड धाम हमारी पौराणिक विरासत है यह सरोवर महाभारत काल का है यह सरोवर साफ-सुथरा और पवित्र रहे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। समिति के सचिव शीतल कुमार मिश्र ने  बताया कि लगातार कोरोना महामारी तीव्र गति के फैलने एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए समिति ने यह निर्णय लिया है कि आगामी  सूचना तक समिति द्वारा किए जा रहे ऐसे सार्वजनिक सामूहिक कार्यक्रम स्थगित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में घनश्याम पासवान, अमरदीप गुप्ता, शीतल कुमार मिश्रा,  सुनीता गुप्ता, राम चन्द्र मौर्य आदि लोग शामिल रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *