Breaking News

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मनाया हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली -आर एस एस कार्यकर्ताओं ने हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार को वीर सावरकर नगर पार्क में मनाया। तिलक लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवीय नगर के स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंद जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे राष्ट्र के प्रत्येक युवा और प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है कि हम इस राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाएं राष्ट्र परम वैभव को तभी प्राप्त कर पाएगा जब राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक अपनी संस्कृति के आधार पर राष्ट्र के नवनिर्माण में कार्यरत हो।

विभाग प्रचारक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परमपूज्य डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार जन्मजात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और उन्होंने भारत की मान मर्यादा को उच्च शिखर पर ले जाने और भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्प लिया था।उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के गौरवशाली श्रंखला में खड़ा है।भारत अपनी सांस्कृतिक की धरोहर के कारण विश्व का गुरु स्थापित हो रहा है।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मालवीय नगर के संघचालक परशुराम नगर कारवाह अजय गुप्ता शाह नगर कार्यवाह मनीष सिंह बिष्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक छात्रावास एवं वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम भी हिंदू जागरण मंच के हरीश यदुवंशी अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे आदि गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *