Breaking News

केक काटकर मनाया ताइक्वांडो का स्थापना दिवस, खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दे कर किया गया सम्मानित।

गोरखपुर। ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकैडमी उत्तर प्रदेश व गोरखपुर एकेडमी के तत्वाधान में आज गोरखपुर में ताइक्वांडो के 66 वें स्थापना दिवस एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एकेडमी के दूसरी वर्षगांठ मनाई गई।

गोरखपुर के हैप्पी स्कूल में आयोजित एक समारोह में गोरखपुर में 66 वें ताइक्वांडो स्थापना दिवस एवं उत्तर प्रदेश गोरखपुर में ताइक्वांडो स्थापना की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी कोच एवं खिलाड़ियों ने मिलकर 66 वें स्थापना दिवस का केक एवं गोरखपुर में ताइक्वांडो की दूसरी वर्षगांठ का भी केक काटा गया।

इस अवसर पर ताइक्वांडो में सेकंड डिग्री और फर्स्ट डिग्री प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट बैच और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में संघ के अध्यक् जीतलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष रमा शंकर गौड़, एवं महासचिव संतोष कुमार यादव ने सम्मानित खिलाड़ियों को संबोधित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव संतोष कुमार यादव का विशेष योगदान रहा

ब्लैक बेल्ट प्राप्त खिलाड़ी प्रियंका सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है हम आगे और मेहनत संघर्ष करके देश का नाम रोशन करेंगे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *