गोरखपुर सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव के द्वारा आज पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक दवा मंडी भालोटिया मार्केट औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सभी दवा व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने एवं मास्क सैनिटाइजर का उपयोग सबको करना है इस बात को बताया साथ ही कोविड-19 की जितने भी दवा या संबंधित उपकरण है उनकी किसी भी तरीके से ब्लैक मार्केटिंग ना हो सभी को सही कीमतों पर भी उपलब्ध कराया जाए और दुकानों के सामने लगे कार्टून एवं अनावश्यक भीड़ भाड़ ना लगाने की भी हिदायत दी गई दोबारा पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही किए जाने को कहा गया इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह एवं अधिकारी व भालोटीया मार्केट के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …