Breaking News

कुशीनगर: मास्क न पहनने वालों का हुआ चालान

रिपोर्ट एसानुल हक  IBN NEWS  कुशीनगर

थाना कसया अंतर्गत कसया के गांधी चौक पर आज शाम को पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग एवं बिना मास्क लगाएं लोगों किया गया चालान। बताते चलें कि बिना मास्क पहने लोगों पर सख्ती करते हुए थानाध्यक्ष कसया के नेतृत्व में एसआई सैयद वसी हैदर जैदी एस आई गौरव कुमार वर्मा एसआई नंद लाल यादव कॉन्स्टेबल जानसन का० अजीत सिंह का० आफताब का० पवन कुमार का० गोविंद कुमार गौड़ आदि पुलिसकर्मी के मौजूदगी में आज शाम को टू व्हीलर फोर व्हीलर गाड़ियों की सघन चेकिंग करते हुए बिना मास्क लगाएं लोगों का किया गया चालान और वसूला गया जुर्माना ।

चेकिंग अभियान के दौरान 10 गाड़ियों का किया गया चालान । बिना मास्क लगाए राहगीरों को रोककर लगभग 100 गाड़ियों से एक एक सौ रूपए वसूला गया और साथ ही साथ यह नसीहत दिया गया की दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹500 का जुर्माना देना होगा एसआई सैय्यद वसी हैदर जैदी ने कहा कि यह चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलती रहेगी ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *