Breaking News

स्वयं सहायता समूह को सी सी एल कैम्प का आयोजन

( बलिया ) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास विकास बैंक नाबार्ड द्वारा अनुमोदित सियर ब्लॉक के स्वयं सहायता समूहो हेतु सी सी एल कैम्प का आयोजन फरसाटार,सियर,बलिया में किया गया ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक पाण्डेय एलडीएम बलिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी लाभर्थियों को पासबुक का वितरण किया गया, इस दौरान अपने संबोधन में स्वयं सहायता समूह के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह क्या है इससे समूह के सदस्यों को क्या लाभ होते हैं तथा समूह बनाने से बैंक और समाज को क्या लाभ है तथा इससे समूह के सदस्य अपना जीवन यापन कैसे कर सकते हैं इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी,अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि समूह निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण यह है कि सबसे पहले संपर्क स्थापित करें परिस्थितियों का आकलन वर्तमान मुद्दों की पहचान करें काम करने निर्णय लेने के नियम तय करें नेतृत्व की पहचान करें और भूमिका और जिम्मेदारी तय करें क्षमता विकसित करें, अखिलेश कुमार झा डीडीएम नाबार्ड बलिया ने स्वयं सहायता समूह की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि समूह के रूप में जुड़ कर बैंक से ऋण प्राप्त कर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं साथ ही स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उचित समाधान डीडीएम नाबार्ड द्वारा किया गया,

साथ ही स्वयं सहायता समूह पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बैंकों की जमा ऋण योजनाओं प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं सामाजिक सुरक्षा की 3 योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना आदि पर विस्तृत चर्चा की तथा बचत के महत्व पर जोर दिया,कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का समापन एवं आभार हरीश चंद्र समन्वयक, एवं स्वागत शैल देवी माँ सुरसरी सेवा संस्थान ने व्यक्त किया.इस दौरान सियर ब्लॉक के समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

रिपोर्ट वरुण चौबे IBN News ब्यूरो बलिया

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *