करंट लगने से युवक की मौत
इलाहाबाद- नैनी कोतवाली क्षेत्र में स्थित एडिए कालोनी में रविवार की सुबह मोबाइल शाप में काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के गोस्वामी नगर मूल निवासी मोनू कपड़िया 18वर्ष पुत्र छटंकी उर्फ हरिओम दो भाई तीन बहनों में छोटा था। वह अपने परिवार के साथ विगत कई वर्ष से नैनी सीओडी छिवकी गांव में किराये का कमरा लेकर रहता था। जीवन यापन के लिए एडीए कालोनी में स्थित लाला की मोबाइल शाप पर काम करता था। बताया जा रहा है कि मोनू रविवार की सुबह प्रतिदिन की भांति दुकान पर गया। जहां दुकान के अन्दर साफ-सफाई करने लगा। इस बीच अचानक मोनू करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौ हो गई। घटना के बाद दुकानदार लाला दुकान छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोनू के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत में वहां पहंुचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई किया।
Check Also
देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …