Breaking News

अवैध शराब व मिलावटी शराब बेचने वालों के विरुद्ध गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट लगाए जाने का मंडलायुक्त ने दिया निर्देश

 

 

मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल ने किया कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव, टीकाकरण, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तैयारी, होली त्यौहार, गेहूं खरीद के संबंध में बैठक

भीड़-भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बसअड्डों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए सुनिश्चित मंडलायुक्त,पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 बचाव संबंधी सावधानियां बरते जाने के संबंध में किया जाए जागरूक

 

पंचायत मतदान केंद्र पर शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु समस्त तैयारी कर ले पूर्ण – मंडलायुक्त

गेहूं खरीद हेतु क्रय केंद्रों पर किसान हेतु पेयजल व छायादार बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु मंडलायुक्त ने दिया निर्देश

 

रिपोर्ट मृत्युंजय शुक्ला IBN News बलरामपुर

मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव द्वारा जनपद बलरामपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट में कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव, टीकाकरण, त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारी, गेहूं खरीद की तैयारी, कानून व्यवस्था,आदि के संबंध में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल उपस्थित रहे। कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 58 कोविड-19 पॉजिटिव एक्टिव केस है, सभी पॉजिटिव केस अन्य राज्यों से आए व्यक्ति हैं। मंडलायुक्त द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों का शतप्रतिशत सैंपलिग किए जाने व शतप्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग का निर्देश दिया गया, मंडल आयुक्त द्वारा समस्त ग्राम निगरानी समिति एवं शहरी निगरानी समिति को सक्रिय किए जाने का निर्देश दिया गया। मंडल आयुक्त द्वारा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियां के प्रति जागरूक किए जाने का निर्देश दिया गया।

मंडलायुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत हेल्थ वर्कर्स व फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण कर लिया जाए। मंडलायुक्त द्वारा बिना मास्क के घूमने फिरने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की समीक्षा के दौरान मंडल आयुक्त द्वारा समस्त मतदान स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करा समस्त मतदान स्थल पर सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्देश दिया गया। मतगणना स्थल उन्ही स्थलों को बनाया जाए जिनके चारों तरफ बाउंड्रीवाल हो। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर भीड़ भाड़ इकट्ठा ना होने दिया जाए, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, इसके लिए मतदाताओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अवैध शराब व मिलावटी शराब प्रवर्तन कार्य की समीक्षा के दौरान मंडल आयुक्त द्वारा अवैध शराब व मिलावटी शराब विक्रय में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट लगाए जाने का निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि यदि कोई देसी शराब की लाइसेंसी दुकान पर अवैध शराब की बिक्री पाई जाती है तो उसका लाइसेंस तुरंत निरस्त करते हुए एफआईआर किया जाए एवं भविष्य में कभी लाइसेंस ना प्रदान किया जाए। मंडल आयुक्त द्वारा ईटभट्टों पर छापेमारी किए जाने का निर्देश दिया गया। मंडल आयुक्त द्वारा एसडीएम कोर्ट में लंबित भू राजस्व वाले मुकदमों का शत-प्रतिशत निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में समस्त पेंडिंग केसों का निस्तारण करते हुए लाभ दिए जाने का निर्देश दिया गया। गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त द्वारा पर्याप्त मात्रा में बोरो की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने, क्रय केंद्रों पर फ्लैक्स लगाए जाने एवं गेहूं बेचने वाले किसानों हेतु क्रय केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था एवं छायादार बैठने की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया गया। मंडल आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों हेतु कोचिंग खोले जाने की समस्त तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया । मंडल आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना, जल जीवन मिशन, होली त्यौहार के दृष्टिगत शांति व्यवस्था की समीक्षा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल,अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल,जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,विजय बहादुर सिंह, अपर सीएमओ डॉ एके सिंघल, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *