Breaking News

पिता की हत्या करने वाली बेटी को प्रेमी संग पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

23/03/2021 मवई अयोध्या – पटरंगा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या करने वाली कलयुगी बेटी को प्रेमी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम चक्का मजरे सरैठा गांव में रविवार को एक कलयुगी पुत्री ने जिसको बाप ने बड़े ही प्यार व मेहनत मजदूरी करके पाल पोश कर बड़ा किया।उसी पुत्री ने रविवार को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने उसी पिता की रस्सी से गले में बांधकर बड़ी बेरहमी के साथ निर्मम हत्या कर दी थी।सोमवार थानाध्यक्ष पटरंगा आरके राना पुलिस बल के साथ अपराधियों पर नियंत्रण हेतु अभियान चला रहे थे तभी थानाध्यक्ष को मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि रविवार को हुई हत्या के वांछित दोनों आरोपी ग्राम सरैठा गांव के पास कहीं जाने के लिए खड़े किसी का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आरके राना ने तत्काल अपने हमराहियों का0 मुनेंद्र सागर,का0 प्रवेंद्र प्रताप व महिला का0 ललिता देवी की टीम को साथ लेकर मुखबिर द्दारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर अपने ही पिता की निर्मम हत्या करने वाली कलयुगी पुत्री रंजू उर्फ मंजू पुत्री दरबारी लाल रावत ग्राम चक्का मजरे सरैठा व उसके प्रेमी रवी लोधी पुत्र बांकेलाल लोधी निवासी ग्राम सरैठा थाना पटरंगा को सोमवार को ग्राम सरैठा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया और दोनों के विरुद्ध पटरंगा थाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 54/21की धारा 302 आईपीसी के तहत जेल भेज दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *