Breaking News

बाबा दीप सिंह जनहित सेवा संगठन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

IBN NEWS फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एनआईटी स्थित जवाहर कालोनी के जलघर के पास में बाबा दीप सिंह संस्था द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया | वार्ड नं-5 की पार्षद एवं कार्यक्रम की अतिथि ललिता यादव ने स्वयं भी रक्तदान किया | उनके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप मानव उत्थान मंच पंजीकृत के अध्यक्ष एवं आयोजक संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता डा.महेश वैद्य ने उनकी बहुत-बहुत प्रशंसा की और ऐसे नेक और पुण्य कार्य में अग्रणी रहने पर आभार प्रकट किया |
इस आयोजन में महिला सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया,डिवाइन ब्लड बैंक की स्वाति चंडोक की टीम का इस शिविर में विशेष सहयोग रहा |
बाबा दीप सिंह जनहित सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इनदरजीत सिंह ने सभी रक्त दाताओं और समाज सेवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया | छात्र छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं नाटक का मंचन किया | इस मौके पर अमरजीत रंधावा,दीपा सहदेव,संजय पाल,हरमीत कौर,मंजीत सिंह,नरेन्द्र कौर,अजय सिंह,सहित सभी समाज सेवियों के इस अच्छे कार्य के लिए अन्य सभी संगठनों ने पदाधिकारियों प्रशंसा की |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *