Breaking News

इलाहाबाद: बेकाबू बोलेरों घर में घुसी, एक की मौत, दूसरा घायल

बेकाबू बोलेरों घर में घुसी, एक की मौत, दूसरा घायल
इलाहाबाद- सरायममरेज थाना क्षेत्र के कलना बाजार में शुक्रवार दोपहर बेकाबू बोलेरों एक घर में जा घुसी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि एक युवक हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शान्त कराया।सराय ममरेज के कलना बाजार धीरज कुमार भारतीय 18वर्ष पुत्र राजबली तीन भाई दो बहनों तीसरे नम्बर का था। बताया जा रहा है कि धीरज शुक्रवार की घर से दूध लेकर दुकान पर देने जा रहा था। रास्ते मेें एक बेकाबू बोलेरों अचानक अनियंत्रित होकर विकास पुत्र राज कुमार जायसवाल के घर में जा घुसी। इस दौरान बोलेरों की टक्कर लगने से धीरज कुमार व विकास घायल हो गये। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को उपचार केे लिए लेकर भागे। लेकिन रास्ते में धीरज कुमार की मौत हो गई। जबकि विकास का उपचार किया जा रहा है। उधर आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और चालक सहित दो लोगों को हिराशत में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
 
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news  बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *