Breaking News

सलेमपुर/देवरिया :-दो दिन से चलरहा धरने का तहसीलदार को पत्रक देने के बाद समापन

मझौलीराज –नगर पंचायत मझौलीराज मे 10 सूत्रीय मांगो को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर सभासद संघ के नेता गणेश प्रसाद के नेतृत्व मे सभासदो एव फिरोज अहमद उर्फ राजू भाई ,कामरेड उमेश चन्द्र वर्मा ,एडवोकेट वलिउल्लाह खा सहित नगर वासियो का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दो दिनो से चल रहा था जिसका आज सलेमपुर के तहसीलदार संजीव राय। ने धरना पर पहुंचकर पत्रक लेकर एक सप्ताह के अंदर जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।
बताते चले कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभासदो व नगर वासियो ने चेयरमैन व अधिसाशी अधिकारी के मनमाने पन रवैए के विरोध मे 10सूत्रीय मांगो को लेकर नवनिर्मत नगर पंचायत कार्यालय भवन पर दो दिन से धरना प्रदर्शन चलाया जा रहा था। जिसका सलेमपुर के तहसीलदार संजीव राय ने धरना स्थल पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियो की समस्याओ को सुना और मांग पत्र लेकर जिलाधिकारी से एक सप्ताह के अंदर जांच की कार्यवाही का आश्वासन दिया जिस पर धरना पर बैठे सभासदो के नेता गणेश प्रसाद ने धरना समाप्ति की घोषणा कर समाप्त कर दिया गया इस अवसर पर उक्त लोगो के अलावा सभासद व उनके प्रति निधि भी मौजूद रहे ।सभा का संचालन जफर मुर्तजा ने किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *