Breaking News

देवरिया – आम्रपाली एक्सप्रेस में आग, लगने से मची भगदड़

Ibn24x7news portal देवरिया
गोरखपुर छपरा रेल खंड पर मंगलवार को भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के समीप पूर्वी रेलवे क्रासिंग डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गई जब यात्रियों को ट्रेन के पहिये में आग की लपटें व धुआं उठता दिखाई पड़ा। गाड़ी रुकने पर लोग उतरकर कोच से बाहर निकल गए। लगभग दस मिनट बाद जब रेलकर्मी ट्रेन को यथास्थिति में लाए तब जाकर गाड़ी गंतव्य को रवाना हुई।
आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन कटिहार से चलकर अमृतसर को जाती है। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं है। मंगलवार की सुबह आम्रपाली एक्सप्रेस अप ट्रेन जैसे ही सोहनपार ढाला के समीप पहुंचने वाली थी कि किसी यात्री ने चेन खींच दिया। जिसके चलते ब्रेक जाम हो गया। पहिया लाल हो गया। घर्षण से धुआं उठने के बाद आग लग गई। ट्रेन रुक गई। यहां अफरा तफरी मच गई। लोग कूदने कर भागने हुए चिल्लाने लगे। इसकी जानकारी यात्रियों ने गार्ड को दी। गार्ड ने उसे पानी डालकर बुझा दिया और इसकी जानकारी भी रेलवे प्रशासन को दी। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हो गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *