अहरौरा – मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में पच्चीस नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अहरौरा ईकाई का शपथ ग्रहण समारोह था। इसमें कुल सत्ताईस पदाधिकारियों को पूर्व डी आई जी मिर्जापुर रतन श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर ने किया जब कि बतौर मुख्य अतिथि डी आई जी मिर्जापुर पियूष श्रीवास्तव थे। अपने सम्बोधन में कहा कि समाज की जागृत अवस्था मानव अधिकार का शोषण न होने पर मानी जाती है। मानव समाज में उपेक्षित और स्व अधिकारों की अज्ञानता से शोषण होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में इस संगठन के सदस्यों के पास कानूनी दण्डाधिकार न होने के बाद भी समाज में शोषण की संभावना मानवाधिकार की जानकारी से ये लोग कम करते हैं। शोषक वर्ग में इस संगठन से जुटे लोग से भयव्याप्त होता है।
अध्यक्ष पद के लिए राजेश सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सिंह ने शपथ ग्रहण किया।मुख्य अतिथियों के साथ ही साथ पत्रकारों को भी अंगवस्त्रम और मां शक्ति के स्मृति चिह्न से कमेटी के लोगों ने सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह अग्रहरि ने किया। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अहरौरा ईकाई गठन के अवसर पर हजारों पुरूष महिलाओं की भीड़ जमी थी जिनको अपनी समस्याओं को रखने के लिए एक उचित मंच मिला है।
प्रशासनिक दायित्वों के पूर्ति के लिए थाना प्रभारी मनोज ठाकुर व चौकी प्रभारी बूढ़ादेई आलोक कुमार सिंह हमराहियों संग चक्रमण करते दिखे।
रिपोर्ट हरिकिशन अग्रहरि/आशीष पाण्डेय l
Tags मिर्जापुर
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …