*रिपोर्ट अनूप मिश्रा ब्यूरो चीफ बहराइच*
नवाबगंज बहराइच हिमालय की तराई में स्थित भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के जानकी गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सात दिवसीय मेले का शुभारंभ परंपरागत रुप से एक सदीपूर्व से लगने वाले पूर्णिमा के अवसर पर इस मेले में क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ नेपाली लोगों में भी काफी महत्व है
भारत नेपाल की सीमा पर कल कलवा तट बंध के समीप राप्ती नदी के तट पर जानकी गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 1 सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में जहां भारतीय श्रद्धालु स्नान के बाद मेले में सजी दुकानों से खरीदारी करते हैं वही नेपाली क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भी भारी संख्या मेले में रौनक बढ़ाती है नेपाल राष्ट्र के जमुनहा, पिपरा हवा ,खंड़ैचा, सिक्खन पुरवा, समतलिया, होलिया, गंगापुर ,भगवानपुर, आदि स्थानों से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है वहीं भारतीय क्षेत्र के शंकरपुर, नवाबगंज ,नानपारा, बाबागंज, रुपईडीहा ,आदि स्थानों से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है विभिन्न प्रकार की दुकाने व मनोरंजन के साधन से मेले में 1 सप्ताह तक हलचल रहती है प्रशासन द्वारा मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नवाबगंज थाने की तरफ से अस्थाई पुलिस चौकी का स्थापना की जाती है
Tags बहराइच
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …