Breaking News

देवरिया में निर्ममता से महिला की हत्या, रेप की आशंका

देवरिया में निर्ममता से महिला की हत्या, रेप की आशंका

देवरिया में शुक्रवार को एक महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसका शव घर से महज दो सौ मीटर दूर गांव से सटे छोटी गंडक नदी के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली (35) वर्षीय महिला शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बच्चों को विद्यालय भेजने के बाद अपने घोठा से घर पहुंची। इसी बीच महिला के मोबाइल पर किसी का फोन आया, तो वह मोबाइल लेकर घर से बाहर चली गई।
काफी देर बाद भी महिला वापस नहीं आई तो उसके जेठ की बेटी उसे खोजने पड़ोसियों के घरों में गई। वहां पर उसका कोई पता नहीं चलने पर युवती महिला के मोबाइल पर फोन करने लगी।
रिंग बज रही थी लेकिन कोई उठा नहीं रहा था। इसके बाद युवती अपनी दादी व अन्य परिजनों के साथ महिला को खेतों और गांव से सटे नदी के किनारे बंधे के तरफ खोजते हुए गई।
इस दौरान वह लगातार उसके मोबाइल पर फोन मिला रही थी। इसी बीच युवती को महिला के मोबाइल की रिंग सुनाई दी तो वह बंधे के किनारे पहुंची। वहां का नजारा देख युवती और उसके परिजन दंग रह गए। महिला का अर्द्धनग्न शव बंधे के किनारे झाडि़यो में पड़ा था।
उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे और गले के आसपास किसी नुकीली चीज से प्रहार किया गया था। यह देख परिजन रोने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसओ सुदेश कुमार शर्मा और सीओ बृजेंद्र राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके के हालात देख दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
महिला का अर्धनग्न शव नदी के किनारे झाड़ियों में पड़ा था। महिला के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट से ही मौत का कारण व दुष्कर्म का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *