Breaking News

बिहार : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गायक एवम् अभिनेता पवन सिंह पर हुआ हमला

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गायक एवम् अभिनेता पवन सिंह पर हुआ हमला
बिती रात बिहार के बक्सर जिले में एक सांस्कृतिक स्टेज प्रोग्राम के दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हरफनमौला सुप्रसिद्ध गायक पवन सिंह पर कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
जिससे वो बाल-बाल बच गए लेकिन उनके वाहन को काफी नुकसान क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
अभी कुछ दिन पहले ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सदाबहार गायक एवम् अभिनेता खेसारीलाल यादव पर भी असमाजिक तत्वों ने हमला किया था।
जिसमें खेसारीलाल यादव भी बाल-बाल बच निकले थे।
और इस घटनाक्रम से आक्रोशित होकर खेसारीलाल यादव के चाहने वालों ने बिहार बंद भी बुलाया था।
ऐसे भोजपुरी गायकों को अश्लील गाने अपने श्रोताओं को सुनाने से पहले खुद को अंदर झांकने चाहिए कि हम अपने चाहने वाले श्रोताओं को क्या परोसने जा रहें हैं।
कुछ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गायक एवम् अभिनेता न अपने निजी जीवन के चरित्र को सही रख पाते और ना अपने भोजपुरी समाज को अश्लीलता से मुक्त कराने में सहयोग कर पाते हैं।
इन्हें सिर्फ और सिर्फ अश्लीलता फैला कर पब्लीशीटी चाहिए और कुछ नहीं।
लेकिन अश्लील गानों का विरोध इस प्रकार के घटनाओं द्वारा अंजाम देकर विरोध जताने का कार्य बहुत ही निंदनीय है।
इसलिए अविलंब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों को और आप हम सभी को एक साथ मिलजुल कर भोजपुरी सिनेमा से अश्लीलता मिटाने का संकल्प लेना होगा और एक साथ सभी को जागरूक करना होगा।

रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news सिवान (बिहार)

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260609 WA0002

बिग ब्रेकिंग STF ने 1.90 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर किया

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। बीती रात करीब 11 बजे यूपी STF ने मुठभेड़ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *