मड़िहान
स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी अंतर्गत नदीहार बाजार में किराए के मकान में रह रहे राम प्रताप सिंह पटेल जोकि मूल रूप से खोराडीह के निवासी हैं | जानकारी के अनुसार राम प्रताप सिंह पटेल विंध्यनगर डिपो में कंडक्टर पद पर कार्यरत है | दीपावली के पर्व पर अपने किराए के मकान में ताला बंद कर अपनी पत्नी पूनम सिंह सहित परिजनों को लेकर अपने मूल निवास खोराडीह को चले गए| शुक्रवार को सुबह होते ही सूचना मिली की चोरों ने राम प्रताप सिंह पटेल के मकान में सेंध लगा कर चोरी की घटना को अंजाम दिये हैं | तो पीड़ित ने तत्काल मामले की जानकारी डायल 100 को दिया गया |घटना की जानकारी पर पहुंची पीआरवी 1090 के एस आई संतराज यादव अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कालर से मकान का मुख्य दरवाजा खुलवाये जो कि बंद था | आगे अंदर का गेट का ताला टुटा मिला | वहीं अंदर देखने पर मिला कि अलमारी टूटी हुई है| बताया गया कि आलमारी मे रखा हुआ 35000 रूपया नकदी समेत लाखों के सोने के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर बड़े ही आसानी से निकल लिए | बताया जाता है कि नदिहार बाजार में राम प्रताप सिंह पटेल जिस मकान में किराये पर रहते हैं वहॉ कुछ और लोग भी किराए पर रहते हैं | इतना ही नहीं मेन गेट का चाबी तीन चार लोगों के पास रहता है |खबर लिखे जाने तक चोरों का पता नहीं चल पाया |
Tags मिर्जापुर
Check Also
देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …