Breaking News

गोंडा (खरगुपुर): उप निरीक्षक सुभाष यादव के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में सम्मान पूर्वक दी गयी भावभीनी विदाई

उप निरीक्षक सुभाष यादव के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में सम्मान पूर्वक दी गयी भावभीनी विदाई

उप निरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में भावभीनी विदाई समारोह पूर्वक संपन्न हुआ लोगों ने उप निरीक्षक के कार्यों की भुर-भुर प्रशंसा की और सराहा| स्थानीय थाने में तैनात उप निरीक्षक सुभाष यादव के सेवानिवृत्त होने पर ३१ अक्तूबर दिन शुक्रवार को थाना परिसर खरगूपुर में भावभीनी विदाई समारोह सम्मान पूर्वक संपन्न हुआ|

उप निरीक्षक श्री सुभाष यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि मेरा कार्यकाल सुभाष जी के साथ बहुत कम रहा लेकिन बहुत अच्छे-अच्छे अनुभव इनसे सीखने को मिले|

श्री सुभाष यादव को अंग वस्त्र, रामचरितमानस की पुस्तक भेंट की गई | श्री यादव मृदुभाषी व सरल स्वभाव के होने के कारण और अपने कार्यों को, कर्तव्य निष्ठा के साथ किया करते थे इसी क्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि युवा साथियों को आपसे कर्तव्य परायण एवं पीड़ितों के साथ सरलता पूर्वक व्यवहार की सीख लेनी चाहिए| उक्त अवसर पर समस्त स्टाफ एवं थाना क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

ibn24x7news

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *