Breaking News

झाँसी – ग्रामीण भ्रमण पर आये आईएएस प्रशिक्षुओं ने शासन की योजनाओं को बारीकी से परखा

ब्यूरो चीफ झाँसी।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।
झाँसी 31 अक्टूबर।विकास खण्ड मऊरानीपुर के ग्राम भदरवारा में चार दिवसीय गांव के भ्रमण पर पहुंचे प्रशिक्षु आईएएस की टीम ने सरकारी योजनाओं को बारीकी से परखा।
लाल बहादुर शास्त्री नेशनल प्रशासनिक एकेडमी के यू पी केडर के एक दर्जन आईएएस प्रशिक्षु मऊरानीपुर तहसील के ग्राम भदरवारा एवं कुरेचा में भ्रमण हेतु पहुंचे। चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओ का जायजा लिया। शासन द्वारा चलाये जा रहे मनरेगा आवास, शौचालय, सीसी सड़क,आगनवाड़ी केंद्र सहित स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी ली। उन्होंने उक्त ग्रामो में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओ को सुना तथा उन्हें शासन तक भेजे जाने का आश्वाशन दिया। ये प्रशिक्षु 29 अक्टूबर को मऊरानीपुर के भदरवारा व् कुरेचा गांव में पहुचे। जहाँ वह एक नबम्बर तक रहकर ग्रामीण परिवेश के बारे में जानकारी लेंगे। देश के विविध प्रान्तों के निवासी आई ए एस प्रशिक्षुओ ने बुंदेलखंड की सांस्कृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि का अवलोकन भी किया। इन प्रशिक्षुओं में मयूर महाराष्ट्र्, ब्रजेश उड़ीसा, मोहम्मद नदीम कर्नाटक, सुश्री केरला, सोम्या शर्मा दिल्ली, निम् भूटान सहित अन्य आई ए एस प्रशिक्षु ने ग्राम कुरेचा में ग्रामीण परिवेश की जानकारी ली। इस दौरान सीडीपीओ देवेन्द्र निरंजन , ड़ॉ आर जी शंखवार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भदरवारा दीनदयाल पटेल, शिक्षक बसंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *