ब्यूरो चीफ झाँसी।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।
झाँसी 31अक्टूबर। जिले की गरौठा तहसील के ग्राम मोती कटरा में बालू का खनन कई महीनों से जोरों पर चल रहा था जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी गरौठा बृजेश कुमार त्रिपाठी से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग गरौठा द्वारा जेसीबी मशीन ले जाकर खाई खुदवा दी गयी।
जानकारी के मुताबिक बालू का अबैध खनन करने बालों ने वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। और खनन करने वाले नदी से बालू लाकर वन विभाग की जमीन पर पहले बालू डंप करते थे उसके बाद समीपवर्ती जिला हमीरपुर के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचते थे। लेकिन प्रशासन द्वारा मोती कटरा घाट पर खाई खोदे जाने से खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है अब खनन माफियाओं की नजर दूसरे घाटों पर है प्रशासन अवैध खनन करने वालों पर कई बार कार्यवाही कर चुका है। अब वन विभाग की टीम द्वारा बालू घाट पर खाई खुदवाकर खनन माफियाओं का खेल खत्म कर दिया। वन विभाग गरौठा को भी ग्रामीणों द्वारा सूचनाएं मिल रही थी कि वन विभाग की जमीन पर बालू माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जिस पर वन विभाग ने खाई को खुदवाकर बालू माफियाओं का खेल खत्म कर दिया।
Tags झाँसी
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …