Breaking News

मऊ-संदिग्ध परिस्थिति में  जहर खाने से युवती की मौत

Ibn24x7news रिपोर्ट मऊ न्युज

कोपागंज मऊ।थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर के मौजा घिंचौरा में शनिवार की बीती रात्रि एक युवती संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाली । युवती को तड़पता देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज ले गए जहा डाक्टरो ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजन युवती के मौत की सूचना युवती के मायके वालो को देते हुए स्थानीय पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उधर कोपागंज थाने पर पहुंचे युवती के मायके वालो ने दहेज़ लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगो के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर के मौजा घिंचौरा में शनिवार की बीती रात्रि 10 बजे सुनीता चौहान पत्नी राजेश चौहान ने सदिंग्ध परिस्थितयो में जहर खाली। सुनीता को तड़पता देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज ले गए जहा डाक्टरो ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजन युवती के मौत की सूचना युवती के मायके वालो को देते हुए स्थानीय पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुचना पाकर कोपागंज थाने पहुंची युवती की माँ निर्मला चौहान पत्नी कमला चौहान व अन्य परिजनों ने राजेश चैहान पुत्र झिगूरी तथा उसके परिजनो द्वारा उसको बहुत मारे पिटे जाने व उसके भाभी से अवैध सम्बन्ध तथा दहेज का पांच लाख रूपये न देने के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए पति राजेश जेठ देवनाथ चौहान तथा पति के मित्र राधेश्याम चैहान पुत्र करवन चैहान के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। इस वावत पूछे जाने पर कोतवाल रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया की लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी और युवती के माँ के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *