Breaking News

प्रेस विज्ञप्ति

शारदीय नवरात्र मेला के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियो को दिया प्रशस्ति पत्र
मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में शारदीय नवरात्र मेला के दौरान कार्यरत अधिकारियो/कर्मचारियों एवं पण्डा समाज के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पण्डा समाज के अध्यक्ष व मंत्री के द्वारा जिलाधिकारी अनुराग पटेल व पुलिस अधीक्षक शालिनी व मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, को अंगवस्त्रम व देवी मां का प्रसाद देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर जिलाधिकारी राजित राम प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट , मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ओ पी तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरुप पाण्डेय, व सभी क्षेत्राधिकारी एनं पुलिस अधिकारियो के साथ ही एसडीएम सदर, सुरेन्द्र दुबे, मडिहान सविता यादव, अरविन्द कुमार चौहान, अतुल प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा, ए आर कोआपरेटिव, अपर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय,जिला कृषि अधिकारी, अवर अभियन्ता विद्युत, सभी कार्दायी संस्था के अधिशासी अभियन्तागण, मुख्यपशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ राजगढ, न्याय सहायक अशोकधर दूबे, स्टेनो ओम प्रकाश यादव, सहित सभी अधिकारियों व पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज दिवेदी, मंत्री भानू पाठक, सहित अन्य पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियो, पुलिस के अधिकारी व जवान, पण्डा समाज के प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया तथा सभी के सहयोग से बडा मेला सकुशल सम्पन्न हुआ। सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एडीएमने भी सभी का आभार व्यक्त किया।
जिला सुचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

गाजीपुर: नुसरत के साथ नामांकन स्थल पहुचे सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी नामांकन स्थल

Ibn news Team गाजीपुर गाजीपुर:- निर्धारित तिथि के अनुसार आज अफजाल अंसारी नामांकन स्थल न्यायालय …