रिपोर्ट-ibn24x7news अनूप मिश्रा श्रावस्ती
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए सोमवार को पुलिस ने एक साथ सभी बैंकों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ग्राहकों का पहचान देखा और बिना पहचान पत्र के मिले लोगों को बैंकों से भगा दिया। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक व इलाहाबाद बैंक लक्षमन नगर में स्वयं जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिया कि संदिग्ध व्यक्ति की सूचना नजदीकी पुलिस को दें और बदमाश किस्म के लोगों से हमेशा सावधान रहें। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की।
मल्हीपुर संवाद के अनुसार- मल्हीपुर थाना प्रभारी वकील पांडेय ने भी थाने के बैंकों में छापेमारी की और बिना पहचान पत्र के बैंक में मौजूद लोगों को बाहर किया। इस दौरान उन्होंने सतर्कता बरतने के लिए बैंककर्मियों को निर्देश दिया।
इकौना संवाद के अनुसार- स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा इकौना में सोमवार को दोपहर में क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पाण्डेय ने चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तिओं से पूछताछ की। इसके अतिरिक्त इलाहाबाद बैक शाखा इकौना, यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा.-मध्यनगर ,बैंक आफ बडौदा, शाखा- डिंगुराजोत का भी निरीक्षण किया गया। जबकि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने स्टेट बंैक शाखा इकौना में सीसीटीवी, सायरन की जांच की और बैंककर्मियों को सतर्क रहने को कहा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुरेश कुमार पाण्डेय, विमलेन्द्र कुमार, रामसरन यादव, रमाकान्त तिवारी आदि मौजूद रहे ।
बैंकों में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चला कर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई है। जरूरत पड़ी और फिर से एक साथ सभी बैंकों की जांच की जाएगी और बैंकों में होने वाली घटनाओं को रोका जाएगा।
आशीष कुमार श्रीवास्तव, एसपी
Tags बहराइच
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …