Breaking News

अहरौरा_मीरजापुर: पिकअप के धक्के से जीजा साली की हुई मौत

पिकअप के धक्के से जीजा साली की हुई मौत
अहरौरा_मीरजापुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के रोशनहर गाँव के पास अहरौरा जमुई मार्ग पर बाईक से जा रहे जीजा साली की पिक अप टक्कर से मौत हो गई।
बताते चलें कि डब्ल्यू पाल पुत्र बिहारी उम्र 26 वर्ष अपनी साली गुडिया पुत्री रामचरण पाल निवासी सहेववां नारायण पुर थाना अदलहाट को मोटरसाइकिल से अपने घर सोनपुर जा रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार पिक अप ने उसे धक्का मार दिया। घटना स्थल पर ही साली की मौत हो गई जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा में डब्ल्यू पाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से घायल को अस्पताल भिजवाया था। अहरौरा पुलिस के अनुसार पिक अप को कब्जे में ले लिया गया है जबकि मृतक द्वय को पोस्टमार्टम हेतु चुनार भेजा जा रहा है। घायल की मृत्यु पर अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगने लगे कि यदि मौके पर आक्सीजन की व्यवस्था यहाँ होती तो घायल आज जिन्दा होता। सूत्रों के मुताबिक मौक़े पर ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों को भी दोषी ठहराया क्योंकि घटना स्थल ग्रामीणों के द्वारा पर जाम लगायी गयी थी। प्रशासनिक अमले से संतुष्टि परक आश्वासन के बाद जाम हटाई गई।

रिपोर्ट हरि किशन अग्रहरि ibn24x7news अहरौरा_मीरजापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *