Breaking News

मीरजापुर: बाबा का भेष बनाकर ठगी के घटनाओं को अंजाम देने वाले दो जहरखुरानी चोर गिरफ्तार

बाबा का भेष बनाकर ठगी के घटनाओं को अंजाम देने वाले दो जहरखुरानी चोर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल सानिध्य में जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए गए अभियान के दौरान जनपदीय स्वाट टीम व कोतवाली शहर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वासलीगंज मोहल्ले में एक परिवार को दो व्यक्तियों द्वारा बाबा का रूप बनाकर प्रसाद के रूप में नशीला पदार्थ खिलाकर जहर खुरान करके चोरी की घटना करने वाले दो अंतर राज्य शातिर जहरखुरानी चोर को गिरफ्तार किया गया दिनांक 8/9-10-2018 को को थाना कोतवाली शहर के वारसलीगंज चौकी अंतर्गत एक परिवार के सदस्यों को बाबा बनकर अपना मित्र बताते हुए प्रसाद के रूप में नशीला पदार्थ खिलाकर अजीत करने व उसके उपरांत चोरी कर लेने की घटना के संबंध में थाना कोतवाली शहर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसके तहत शहर कोतवाल अरुण कुमार यादव चौकी प्रभारी वारसलीगंज पंकज कुमार राय उप निरीक्षक रामस्वरूप शर्मा अपने हमराही ओं के साथ घटना को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया घटना को अंजाम देने वाले आरोपी टोनी सिंह पुत्र गौरव सिंह निवासी वेस्ट दिल्ली व संदीप सिंह पुत्र मक्कड़ सिंह निवासी नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 3 सोने की अंगूठी एक कान की बाली सोने की एक मोबाइल से तथा ₹450 बरामद किया गया सर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर* जेल भेज दिया |

रिपोर्ट विकाश अग्रहरी ibn24x7news मीरजापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *