मोटर साइकिल की हुई चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर
अहरौरा_मीरजापुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के सहुवाईन पोखरे पास नगरपालिका के पानी सप्लाई का पंप है। वहाँ का कार्य ठेकेदार के द्वारा रखे कर्मचारी द्वारा किया जाता है। पंप पर कार्यरत सूरज ने आज अहरौरा चौकी में तहरीर दिया है जिसमें कहा गया है कि वह रात्रि को दो बजे पानी भर कर सो गया। वहीं पर अपनी लाॅक मोटरसाइकिल हिरो होंडा भी रखा था और जब साढ़े चार बजे पानी सप्लाई करने के उठा तो उसकी मोटरसाइकिल नदारत थी जिसे काफी खोजबीन किया लेकिन अतापता नहीं लगा।
इस संबंध में तहरीर के आधार पर चौकी प्रभारी जांच में जुट गये हैं।प्रशासन के इतने सख्त चक्रमण के बाद भी चोरी की घटना से अहरौरावासी अवाक है और जल्द से जल्द इस घटना के पर्दाफाश होने की बाट जोह रहे हैं।
रिपोर्ट हेरिकिशन अग्रहरी ibn24x7news मीरजापुर
Tags मिर्जापुर
Check Also
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा
मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …