ओ – ह – माय गॉड, सिर्फ़ पांच सेकेंड में रावण बनी रेल
दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा ख़ौफ़नाक और अफसोसनाक हादसा हुआ है जिसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की संभावना है। यह हादसा अमृतसर में जोड़ा फाटक के नज़दीक हुआ जहां रेलवे ट्रैक से 70-80 मीटर की दूरी पर रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां हज़ारों लोग एकत्र हुए थे जिनमें से सैकड़ों लोग रेलवे ट्रैक पर बैठकर रावण दहन का कार्यक्रम देख रहे थे। तभी पटाखों की आवाज़ के साथ रावण के गिरने की आवाज़ आई और उन्हें आ रही ट्रेन की आवाज़ नहीं सुनाई दी। मरने वालों की संख्या में अधिकांश लोग यूपी और बिहार के बताये जा रहे हैं।
इन बेक़सूर लोगों के मौत का ज़िम्मेदार कौन ? आयोज़कों ने रेलवे ट्रैक के पास रावण दहन का कार्यक्रम क्यूँ रखा ? रेलवे ने गुज़रने वाली ट्रेन की रफ्तार को कम क्यों नहीं किया ? लोग रेलवे ट्रैक पर बैठे क्यों ? रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम क्यों नहीं किया |
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …