19 अक्टूबर 2018
सुजीत कुमार (संबाददाता )
मिर्ज़ापुर ! अदलहाट – स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायनपुर चौकी के के गंगा नदी धारा मठना में एक युवती का शव कल दिनांक 18 अक्टूबर को बहता हुआ जा रहा था ! किसी ने इसकी सुचना नरायनपुर चौकी को दी वहा से बताया गया की यह जमालपुर थाना क्षेत्र का मामला है !
दोनोँ थाने एक दूसरे क्षेत्र का मामला बता कर अपना पल्ल झाड़ लिया था ।
जब पम्प कैनाल नहर अदलहाट व जमालपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे नही लिया तो तैरती हुयी शव अलीनगर थाना चन्दौली पहुँच गई ! अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आठ बजे पचफेडवा से शव को कब्जे मे लेकर पीएम को भेजा। जिसकी पहचान कक्षा 8 की छात्रा राधा पुत्री जिलेदार निवासी कटका अदलहाट के रूप में हुयी है ! मौके पर परिजन मौजूद है ! उनका कहना था ! की युवती शौच के लिए नहर के तरफ गयी थी ! और अचानक पैर फिसलने से ये हादशा हो गया ! मृतक किशोरी की शिनाख्त राधा 15 वर्षीय निवासी कटका के रूप में हुआ ! और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया !
Tags मिर्जापुर
Check Also
छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …